Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप

फिरोजपुर। सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़िता रानी ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी तभी उसका ससुर उसके कमरे में आया और अश्लील हरकत करने लगा. सास और पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया और डंडे से सिर पर वार कर उसका सिर फोड़ दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। इसी बात का फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की है। पीड़िता ने मांग की है कि उसके ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिया जाए.

वहीं जब मामले की चर्चा पुलिस से की गई तो एएसआई गहना राम ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उनहोने ने बता।या कि पीड़िता का पति नशे का आदी है जो उसे मारता-पीटता रहता है। जब एएसआई से पीडता के ससुर द्वारा की गई अश्लील हरकत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये आरोप पीड़ित महिला ने लगाए हैं, जिसकी वह जांच कराएंगे, अगर ऐसा मामला सामने आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments