Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर कोर्ट पहुंचे बिक्रम मजीठिया:2017 चुनावों के दौरान सांसद संजय सिंह पर दर्ज मानहानि मामले में करवाए बयान दर्ज

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के खिलाफ बिक्रम मजीठिया की तरफ से फाइल मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार हुई। जिसमें बिक्रम मजीठिया खुद अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि एक महीने पहले पूर्व सांसद संजय सिंह पहुंचे थे, लेकिन बिक्रम मजीठिया ने मेडिकल एप्लीकेशन लगाई थी।

मजीठिया ने कोर्ट से बाहर निकलते हुए कहा कि उनके लिए इस केस का निपटारा हो चुका है। वह तो चाहते हैं कि रोज हियरिंग हो और केस खत्म हो। लेकिन संजय सिंह के आका अरविंद केजरीवाल और सांसद आशीष खैतान तो पहले से ही माफी मांग चुके हैं। इसलिए संजय सिंह उनके लिए बड़ी बात नहीं हैं। अगर संजय सिंह चाहते हैं तो उनके लिए केस को चलने देते हैं।

बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर के कसूरवार मुख्यमंत्री
बिक्रम मजीठिया ने पंजाब के अंदर बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर के जिम्मेदार मुख्यमंत्री भगवंत मान को करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ अरविंद केजरीवाल भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनके कहने पर ही भगवंत मान मुख्यमंत्री बने। यह पंजाब सरकार का फेलियर है, तभी पंजाब में 6 महीने में दो बार RPG अटैक हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments