Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
गुरदासपुर में पाकिस्तान से फिर आया ड्रोन:BSF जवानों ने 40 राउंड फायरिंग और 6 रोशनी बम दाग खदेड़ा; चलाया गया सर्च अभियान - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरदासपुर में पाकिस्तान से फिर आया ड्रोन:BSF जवानों ने 40 राउंड फायरिंग और 6 रोशनी बम दाग खदेड़ा; चलाया गया सर्च अभियान

पंजाब बॉर्डर पर धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्कर लगातार अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट हुई। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान भी चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP चंदूवडाला में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। बटालियन 89 के जवान गश्त पर थे। जैसे ही ड्रोन की आवाजा सुनी जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए। इतना ही नहीं, ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए। जिसके बाद सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

इलाके में चलाया गया सर्च अभियान
BSF और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। डीआईजी प्रभाकर जोशी का कहना है कि जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को वापस जाने के लिए मजबूर किया। सतर्कता के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments