Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना

श्रद्धा हत्याकांड मामले के बीच दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक लड़के ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी है। खबरों के अनुसार लड़के ने अपने पिता, दो बहन और दादी का चाकू मारकर कत्ल किया है। पुलिस को बीती रात साढ़े 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान आरोपी की दादी दीवानों देवी, मां दर्शन सैनी (40 वर्षीय), पिता दिनेश कुमार (42 वर्षीय), बहन उर्वशी (22 वर्षीय) के रूप में हुई है।

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 25 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी को नशे की लत है और वह अभी हाल ही में ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था। एक ही परिवार के 4 सदस्यों के कत्ल की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सन्नाटा और गम की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments