Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला ने दिखाई बहादुरी, Activa पर लुटेरे का पीछा

लुधियाना |: लूट और स्नैचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही है। आनंद नगर में बाइक एक सवार लुटेरों ने एक्टिवा सवार महिला को निशाना बनाया। महिला अभी एक्टिवा पर बैठी हुई थी कि पीछे से आए लुटेरों ने पर्स छीन लिया। फिर क्या महिला ने भी बहादुरी दिखाई और लुटेरों का एक्टिवा पर पीछा करना शुरू कर दिया।

एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बाइक सवार गलियों से होते हुए गायब हो गए। फिर सूचना पुलिस को दी गई। थाना हैबोवाल के अंर्तगत चौकी जगतपुरी की पुलिस और सी.आई.ए.-1 की टीम मौके पर पहुंच गई। आस पड़ोस से पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments