फिरोजपुर के नूर गांव के 28 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान नवदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई और दो बच्चों का पिता था। इस मामले में मोगा पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक के पिता के मुताबिक नवदीप नशे का आदी था। जिसे नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए गुजरात के एक सेंटर में भेजा गया था। जब वह घर लौट रहा था। बुधवार को परिवार को गुरुहरसैन पुलिस स्टेशन से फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। मोगा में पता चला कि उनके बेटे की मौत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से हुई है। पुलिस ने बताया कि नवदीप के शव के पास से पुलिस को एक सीरिंज मिली है। जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।