Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
अमृतसर में हिंदू नेता से माँगी 10 लाख की फिरौती, ना देने पर जान से मारने की धमकी - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में हिंदू नेता से माँगी 10 लाख की फिरौती, ना देने पर जान से मारने की धमकी

अमृतसर | सुधीर सूरी की हत्या के बाद एक और हिंदू नेता को बीते 10 दिनों से लगातार फिरौती के लिए धमकियां मिल रही हैं। हिंदू नेता ने पुलिस कमिश्नर से परिवार व उनके लिए सुरक्षा की अपील की है। इतना ही नहीं, फिरौती की मांग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने थाना इस्लामाबाद में हिंदू नेता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC 384,387 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल साइबर सेल की मदद ली जा रही है और फोन वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

थाना इस्लामाबाद में FIR दर्ज करवाने पहुंचे शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान रमेश भारद्वाज उर्फ टीटू बॉक्सर ने जानकारी दी कि उन्हें बीते 10 दिनों से लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उन्हें सबसे पहली काल 8 दिसंबर को विदेशी नंबर +18477130545 से आई थी। फोन करने वाले ने 10 लाख रुपए की मांग की और एक हफ्ते का समय दिया।

रमेश भारद्वाज ने बताया कि 15 दिसंबर को दिन में तीन बार +17207280999 नंबर से कॉल की गई। तीनों बार सामने से आरोपियों ने 10 लाख रुपए देने की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

रमेश ने जानकारी दी कि उन्होंने आरोपियों को अपने कारोबार के बारे में और 10 लाख रुपए अरेंज ना कर पाने के बारे में भी बताया, लेकिन आरोपियों ने सुधीर सूरी की तरह ही उनका हश्र करने की धमकियां दे दी हैं।

थाना इस्लामाबाद की पुलिस मे मामला दर्ज करने के बाद भी लगातार धमकी भरे फोन आना जारी है। रमेश ने जानकारी दी कि आज शनिवार तकरीबन 12:15 बजे उन्हें फिर +923268845206 से फिर से फोन आ रहे हैं। आरोपी पैसे देने के लिए दबाव बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments