Home latestnews पंजाब में थाईलैंड की 2 लड़कियां चौथी मंजिल से कूदीं:स्पा सेंटर में पुलिस रेड के बाद छलांग लगाई; रीढ़ की हड्‌डी टूटी

पंजाब में थाईलैंड की 2 लड़कियां चौथी मंजिल से कूदीं:स्पा सेंटर में पुलिस रेड के बाद छलांग लगाई; रीढ़ की हड्‌डी टूटी

0
पंजाब में थाईलैंड की 2 लड़कियां चौथी मंजिल से कूदीं:स्पा सेंटर में पुलिस रेड के बाद छलांग लगाई; रीढ़ की हड्‌डी टूटी

पंजाब, 17 जुलाई | अमृतसर में मंगलवार रात थाईलैंड की 2 लड़कियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरकर एक लड़की की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दोनों लड़कियां होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस की रेड होती देख दोनों ने डर की वजह से छलांग लगा दी।

पुलिस को देखकर भागने लगीं

दरअसल, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के नजदीक बने द होटल रॉयल शेल्टल की चौथी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम होटल में पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों ने भागने की कोशिश की। जब वह भाग नहीं पाई तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

नीचे गिरकर एक लड़की की कमर टूट गई और दूसरी घायल हो गई। दोनों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों व डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को इसकी जानकारी दी।