Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

अंबाला में 2 यात्रियों चलती ट्रेन से नीचे फेंका:दरवाजे के पास बैठने पर हुई कहासुनी; गाली-गलौज के बाद चले चाकू, हालत गंभीर

 अंबाला, 19 जुलाई | में ट्रेन में बदमाशों ने पहले यात्री के साथ गाली-गलौज की, फिर उस पर चाकू से हमला किया। यही नहीं, बदमाशों ने इसके बाद यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। घायल यात्री को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्रियों को चाकू मारे गए हैं। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि वह गोरखपुर जा रहे थे। अंबाला कैंट में ट्रेन रुकी थी। यहां से 3 लोग ट्रेन में चढ़े थे। उन्होंने ही हमला करते हुए चाकू से वार किए। संजय ने बताया कि वह दरवाजे के पास बैठा था। इस बीच, 3 युवक आए और बोले कि यहां से उठो। उसने सिर्फ यही कहा था कि 2 मिनट रुको, उठ रहा हूं। इतना सुनते ही हमलावरों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमलावर उसकी जेब से मोबाइल और पर्स निकाल कर ले गए।

अंबाला शहर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन में 3 लोग चढ़े थे, जिन्होंने संजय को पहले थप्पड़ मारे और फिर चाकू से हमला बोल दिया। यही नहीं, बदमाशों ने चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई राम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 2 यात्रियों को चाकू मारे गए हैं। पुलिस ने ट्रेन को बराड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। उसके बाद घायलों को बराड़ा PHC में प्राथमिक इलाज दिया गया। यहां से डॉक्टरों ने घायलों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के मुताबिक, हमलावर 6 हजार रुपए भी ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments