Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
मोटा अनाज घटाएगा पंजाब पुलिस का मोटापा : डीजीपी का एसएसपी को पत्र, कर्मियों की डाइट में शामिल हो मिलेट्स, - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मोटा अनाज घटाएगा पंजाब पुलिस का मोटापा : डीजीपी का एसएसपी को पत्र, कर्मियों की डाइट में शामिल हो मिलेट्स,

बठिंडा | पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रखने तथा उनकी इम्युनिटी मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस अब मिलेट्स (मोटा अनाज) का सहारा लेगी। डीजीपी ऑफिस ने 14 दिसंबर को राज्य के सभी जिलों के एसएसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मिलेट्स उनकी इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत अहम योगदान निभा सकता है, इसलिए रोजाना की डाइट व खुराक में मिलेट्स का इस्तेमाल किया जाए। इसी मकसद से संबंधित जिलों के एसएसपी पुलिस कर्मचारियों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जागरूक भी करेंगे।

कम पानी में उगने वाला मिलेट्स कोरोना महामारी में भी इम्युनिटी बूस्टर रहा
स्वास्थ्य के लिहाज से पौष्टिक, नेचुरल फाइबर युक्त, प्रोटीन, विटामिंस तथा मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से मिलेट्स (कंगनी, कोदरा, हरी कंगनी, स्वांक एवं कुटकी अनाज) कोरोना कॉल के बाद इम्युनिटी बूस्टर के रूप में प्रसिद्ध हो चुके हैं। वहीं किसानों के लिए इसे उगाना ज्यादा फायदेमंद हो गया है। ये अनाज कम पानी और कम उपजाऊ भूमि में भी उग जाते हैं।

इसे धान के मुकाबले बहुत कम 3.5 गुना कम पानी की जरूरत होती है और कीमत भी गेहूं से अधिक मिलता है। इतना ही नहीं इनमें अन्य फसलों के मुकाबले केमिकल व पेस्टिसाइड भी उपयोग नहीं होता है। ये कुदरती खेती में गिने जाते हैं, ऐसे में ये एन्वायरमेंट फ्रेंडली भी हैं। इनका सेवन कई बीमारियों की रोकथाम में भी काफी उपयोगी है।

काम के दबाव में बीमारियों का खतरा
शुद्ध व संतुलित खुराक न लेने कारण शरीर में बीमारियों से लड़ने की समर्था कम होने लगती है और गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा बना रहता है। पुलिस कर्मचारियों के डयूटी ऑवर अधिक होने, काम का बोझ ज्यादा होने तथा परिवार से दूर रहने कारण उन्हें घरेलू, डयूटी तथा निजी काम-काज दौरान कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पंजाब पुलिस द्वारा जवानों को मिलेट़्स खिलाने का फैसला सराहनीय है। इससे जवानों की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी, ऐसे कर्मचारी जो मोटापे से पीड़ित हैं, इससे उनका मोटापा घटेगा। शुगर व बीपी की शिकायत भी खत्म होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments