Home उत्तर प्रदेश बोर्ड की बैठक: मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का प्रस्ताव, आगे हो सकता है फैसला

बोर्ड की बैठक: मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का प्रस्ताव, आगे हो सकता है फैसला

0
बोर्ड की बैठक: मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का प्रस्ताव, आगे हो सकता है फैसला

लखनऊ | मदरसा बोर्ड की लखनऊ में हुई बैठक में मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का सुझाव दिया गया। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि बहुत दिनों से मदरसों से जुड़े लोगों की ओर से इस बात को कहा जा रहा है कि छुट्टी का दिन शुक्रवार की बजाय रविवार किया जाए।

मंगलवार की बैठक में भी ऐसा सुझाव आया लेकिन कई लोगों ने इस सुझाव का विरोध भी किया। मुझे या बोर्ड को केवल सारे सुझावों को सुनना था। इन सुझावों के ऊपर जो भी फ़ैसला होगा वह मदरसा बोर्ड की आगामी बैठक में होगा।