Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

खालिस्तानी एंगल ः RSS नेता के परिवार को जान से मारने की धमकी

जालंधर|  लश्कर-ए-खालसा खालिस्तान के प्रवक्ता ने आर.एस.एस. नेता विवेक खन्ना और उनकी पत्नी शैली खन्ना जाेकि भाजपा पार्षद भी हैं ,को जान से मारने और पंजाब छोड़ने की धमकी दी गई है। विदेशी नंबर से आए फोन कॉल में धमकी देने वाला खुद को खालिस्तानी समर्थक बता रहा है जिसका कहना है कि अगर उन्होंने पंजाब, भाजपा, आर.एस.एस. छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन नहीं की तो उनके परिवार का नुक्सान पहुंचाया जाएगा।

वार्ड नंबर 17 से भाजपा की पार्षद शैली खन्ना के पति विवेक खन्ना द्वारा इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के मोबाइल पर विदेशी नंबर से रात 1 बजे धमकी भरे मैसेज और फोन कॉल्स आए थे। उन्होंने व्हाट्स्एप कॉल्स व मैसेज इग्नोर किए लेकिन दोबारा 28 दिसंबर की रात है, उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल रिसीव हुई जिसमें बात करने वाला व्यक्ति खुद का नाम संदीप सिंह खालिस्तानी बता रहा था। उसने धमकी दी कि उन्हें भाजपा और पंजाब छोड़ देना चाहिए अगर उन्होंने ऐसा न करके कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं की तो उन्हें जान से हाथ भी धोना पड़ सकता है।

विवेक खन्ना ने इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। जांच में पता लगा कि जिस नंबर से यह धमकी आई, उस नंबर से पहले भी कई शिवसेना नेता, हिंदू नेता आदि को धमकियां मिल चुकी है। विवेक खन्ना द्वारा व्हाट्सएप कॉलिंग करने वाले व्यक्ति की वीडियो भी बनाई जिसमें वह हिंदी में बात कर रहा था जबकि उसकी भाषा भी कहीं न कहीं पाकिस्तानी लग रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments