Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

काफी अमीरहै गुरुवायूर मंदिरः बैंक में हैं 1,737 करोड़ रुपए

त्रिशूर (केरल) | तहखानों में बंद बहुमूल्य रत्नों/धातुओं के रूप में अकूत संपदा को लेकर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के चर्चा में रहने के कुछ वर्षों बाद अब अपनी संपत्तियों को लेकर केरल का गुरुवायूर मंदिर सुर्खियों में है। केरल के इस मंदिर के बैंक खाते में करोड़ों रुपए जमा हैं और उसके पास सैंकड़ों एकड़ जमीन भी है। सूचना का अधिकार (आर.टी.आई.) अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठित गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर के बैंक खाते में 1,737 करोड़ रुपए जमा हैं और 271.05 एकड़ जमीन है।

मंदिर को अपने श्रद्धालुओं से दान के रूप में सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य रत्न भी प्राप्त होते हैं, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से उनकी विस्तृत जानकारी या कीमत बताने से इन्कार कर दिया। सदियों पुराने इस मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा उनके कृष्णावतार के रूप में होती है और हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments