बीएसएफ की 89 बटालियन के जवानों ने इसके बाद ड्रोन पर तकरीबन 20 राउंड गोलीबारी फायर की और 3 रोशनी करने वाले बम भी चलाए। गोलीबारी के चलते ड्रोन फेंसिंग के ऊपर से ही पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और इलाके में इस वक्त भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पाकिसतान आपनी नापक हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने मौके का जायजा लिया और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में तीसरी बार पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है। इसके पहले 73 बटालियन धर्म प्रकाश और 113 बटालियन कसोवाल में भी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की थी। मुस्तैद जवानों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।(आईएएनएस)