Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

मुनि ने त्यागे प्राण, जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाने का विरोध

जयपुर | जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने प्राण त्याग दिए। वह झारखंड में जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने के विरोध में 10 दिन से आमरण अनशन पर थे। मंगलवार सुबह उनकी डोल यात्रा सांगानेर संघीजी मंदिर से निकाली गई। इस मौके पर आचार्य सुनील सागर व बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे। जैन मुनि को जयपुर में ही समाधि दी जाएगी।

जानकारी अनुसार जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले का विरोध देशभर में जैन समाज के लोग कर रहे हैं। झारखंड सरकार ने ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटन स्थल घोषित किया था। श्री सम्मेद शिखरजी को जैन समाज का पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। दिल्ली में जैन समाज के हजारों लोग प्रगति मैदान में इकट्ठे हुए और इंडिया गेट तक मार्च किया। जैन समाज के लोगों का मानना है कि फैसले से सम्मेद शिखर को नुकसान होगा और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments