Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
जेईई मेन-2023 : 5.70 लाख स्टूडेंट्स करा चुके रजिस्ट्रेशन, 12 जनवरी अंतिम तारीख - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जेईई मेन-2023 : 5.70 लाख स्टूडेंट्स करा चुके रजिस्ट्रेशन, 12 जनवरी अंतिम तारीख

कोटा। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। अब तक 5.70 लाख आवेदन कर चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। परीक्षा 24 से 31 जनवरी के बीच 14 शिफ्टों में होगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आईआईटी-एनआईटी प्रवेश बोर्ड पात्रता को लेकर अभी तक कोई स्पष्टीकरण एनटीए, जेब और आईआईटी गुवाहाटी ने जारी नहीं किया गया।

इधर, स्टूडेंट्स लगातार किसी न किसी माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे है। कोर्ट की शरण लेने का प्रयास भी किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं आने के चलते स्टूडेंट्स असमंजस में हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, जिनकी बोर्ड पात्रता दी गई बोर्ड पात्रता के अनुरूप नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments