Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Air India : नशे में धुत्त यात्री ने महिला पैसेंजर पर किया पेशाब, अमेरिका से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट 

Air India Flight : हाल ही में एक विमान में यात्रियों के आपस में लड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। अब एयर इंडिया के विमान में हुई एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका से नई दिल्ली (America to New Delhi Flight) आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में नशे में धुत्त एक पुरुष यात्री ने महिला सह-यात्री पर पेशाब (Urinate) कर दिया। यह घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने ANI को बताया कि एयर इंडिया द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस (Police Complaint) से की गई थी। एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी (Internal Committee) का भी गठन किया और उस पुरुष यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ (No Flight List) में डालने की सिफारिश की। एयर इंडिया ने बताया कि यह मामला सरकारी समिति के अधीन है और उनके फैसला का इंतजार किया जा रहा है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष यात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने की यह घटना विमान के बिजनेस क्लास में हुई। आरोपी यात्री की उम्र 70 साल के आसपास बताई जा रही है। पीड़ित महिला यात्री ने इस घटना के बारे में कैबिन क्रू (Cabin Crew) को तुरंत जानकारी दी लेकिन उन्होंने गलत व्यवहार करने वाले यात्री को नहीं रोका और वो फ्लाइट के दिल्ली में लैंड करने के बाद आराम से चला गया। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीड़ित महिला ने जब टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन चेंद्रशेखरन को इस बारे में पत्र लिखा तो उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments