Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 4 दिन बढ़ी, अब 10 जनवरी को होगी पेशी

नई दिल्ली, एएनआई। श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपित आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत 4 दिन बढ़ाई गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह फैसला किया है। अब आफताब को 10 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले में पुलिस की जांच जारी

श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपित आफताब बीते दिनों से न्यायिक हिरासत में ही था। आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिवइन पार्टनर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए। इस मामले को लेकर पुलिस ने महरौली के जंगलों से शव के कुछ टुकड़े इकट्ठा किए थे। इस मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले ही आई थी DNA रिपोर्ट

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर पुलिस लंबे समय से जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस को कुछ दिनों पहले ही महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से कुछ हड्डियां मिली थी। इन हड्डियों का श्रद्धा के पिता और भाई के DNA से मिलान किया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट पुलिस को बीते दिनों ही प्राप्त हुई है। इसमें यह पुष्टि हुई है की जो हड्डियां पुलिस को जंगल से मिली थी वह श्रद्धा की ही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments