Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब – BSF जवानों ने भारत-पाक सीमा पर ढेर क‍िया Pakistani घुसपैठिया

फाजिल्का 2 जुलाई : फाजिल्का में भारत-पाक सीमा क्षेत्र में बीती रात फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। जानकारी के मुताबिक सादकी के पास पाकिस्तान से आ रहे एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारत-पाक सीमा पार कर घुसपैठ की कोशिश की।

इसी दौरान सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे सतर्क किया और रुकने का इशारा किया। इसके बावजूद जब वह भारत-पाक सीमा में घुसने लगा तो बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर दी, उसे 3 गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। इस ऑपरेशन को भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ की 55वीं बटालियन ने अंजाम दिया है।

फाजिल्का के डी.एस.पी सुबेग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पाकिस्तानी नागरिक के पास से कुछ सिगरेट और अन्य सामान मिले हैं। भारत-पाक सीमा के सादकी पोस्ट के पास एक पाकिस्तानी नागरिक की घुसपैठ के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में उनके द्वारा पोस्टमॉर्टम और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments