Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब खेल विभाग में भर्ती :7 से 16 जुलाई तक होंगे फिजिकल व स्किल टेस्ट, 286 भर्ती किए जाएंगे

पंजाब, 3 जुलाई सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली खेल नर्सरी के लिए की जा रही कोच व सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया के लिए फिजिकल व स्किल टेस्ट इसी महीने होंगे। 286 पदों पर होने वाली यह प्रक्रिया 7 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। इसमें गेम के हिसाब से आवेदकों को बुलाया गया है। आवेदकों को किसी तरह खाना पीना नहीं दिया जाएगा। उन्हें खुद पानी की बोतल और खाने की आइटम दी जाएगी।

टेस्ट से एक दिन पहले करना होगा रिपोर्ट

विभाग की तरफ से इस दौरान क्रिकेट, फेंसिंग, जिमनास्टिक, किक बॉक्सिंग, रोइंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वुशु, जूडो, वेटलिफ्टिंग,, बास्केटबॉल, हॉकी, रेसलिंग, हैंडबॉल, साइकिलिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी शामिल है। टेस्ट की प्रक्रिया मोहाली के सेक्टर-78 स्टेडियम में होगी। टेस्ट की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू होगी। हालांकि आवेदकों को एक दिन पहले रिपोर्ट करना होगा। विभाग की तरफ से एक दिन में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्डिंग व लॉजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह दस्तावेज लाने होंगे

उम्मीदवारों को दो ताजी फोटो साथ लानी होगी। आधार कार्ड या पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी पास रखनी होगी। वहीं, ट्रायल के लिए नया आईकॉर्ड जारी होगा। वहीं, ट्रॉयल से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। यह सरकारी अस्पताल का बना होना चाहिए।

250 खेल नर्सरी होगी स्थापित

पंजाब के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सरकार ने वर्ष 2023 में खेल नीति बनाई थी। उसी के मुताबिक अब खेल नर्सरी स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। वैसे तो पूरे राज्य में 1000 के करीब खेल नर्सरी स्थापित की जानी हैं। लेकिन पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनाई जाएंगी। इनमें 45 ग्रामीण व 205 शहरी एरिया में होंगी। खेल नर्सरी में सारी तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों काे दी जाएंगी। एक खेल नर्सरी पर अनुमानित 60 लाख रुपए तक खर्च आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments