Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा: आईएएस पंकज अग्रवाल होंगे हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी, लेंगे अनुराग अग्रवाल की जगह

हरियाणा 5 जुलाई, सरकार के वरिष्ठ आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल अब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) होंगे। उनकी नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को पैनल भेजा गया था।

मौजूदा मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल को बीते हफ्ते ही मुख्य सचिव ग्रेड पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर और सिंचाई व जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। सरकार ने मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए तीन आईएएस का पैनल बनाकर भेजा था, जिनमें पंकज अग्रवाल, ए मोना श्रीनिवास और पीसी मीणा का नाम शामिल था। इनमें से आयोग ने पंकज अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments