Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कॉमेंट्री के दौरान रिकी पोटिंग की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को तबीयत खराब होने के बाद एहतियात के तौर पर पर्थ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट सीरीज के दौरान सेवन नेटवर्क की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। इसी दौरान शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार पोंटिंग के सहयोगियों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अस्वस्थ महसूस होने के कारण एहतियाती जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अगले सत्र में टिप्पणी नहीं कर सके। पोंटिंग को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच के आसपास अस्पताल ले जाया गया और वह अगले सत्र में कॉमेंट्री नहीं करेंगे।

चैनल 7 के प्रवक्ता ने कहा कि रिकी पोटिंग की तबीयत ठीक नहीं हैं और इसी वजह से वह तीसरे दिन बाकी बचे हुए सेशन में कॉमेंट्री नहीं करेंगे। अभी यह भी पता नहीं है कि पोंटिंग बचे हुए दिन में कॉमेंट्री करेंगे या नहीं। ऐसा अभी कहा जा रहा है कि पोंटिंग को कार्डिएक अटैक हुआ है लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। 47 वर्षीय पोंटिंग दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments