Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
दिलचस्प खबर : 1 लाख रुपए महीना की JOB छोड़ सड़क पर निकला Ayodhya का युवक  - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

दिलचस्प खबर : 1 लाख रुपए महीना की JOB छोड़ सड़क पर निकला Ayodhya का युवक 

जालंधर, 6 जुलाई : बहुत कम लोग होते हैं, जो अपने बारे में सोचने की बजाय भविष्य में लोगों को होने वाली दिक्कतों को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं। और ऐसे में अगर कोई शख्स दूसरों की चिंता के चक्कर में महीने का करीब 1 लाख रुपए का वेतन त्याग दे तो यह इससे भी अजीब बात होगी। अयोध्या के आशुतोष पांडे ऐसे ही लोगों में से एक हैं, जो देश भर में पर्यावरण की रक्षा के लिए न केवल पैदल निकले हैं, बल्कि उन्होंने साल की करीब 11 लाख रुपए की वेतन पैकेज वाली जॉब भी छोड़ दी है।

14000 कि.मी. की यात्रा हो चुकी पूरी
आशुतोष पांडे ने 22 दिसम्बर 2022 को पर्यावरण की रक्षा के लिए एक अभियान चलाया, जिसके तहत उन्होंने 16 हजार कि.मी. पैदल यात्रा कर देश भर के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा। 16 हजार में से पंजाब आते-आते करीब 14000 हजार कि.मी. की यात्रा वह कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान अब तक उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटका, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, कश्मीर तथा पंजाब की यात्रा की है। पंजाब में आशुतोष ने पठानकोट, होशियारपुर तथा जालंधर में अपने अभियान को जारी रखते हुए अमृतसर, सुल्तानपुर लोधी तथा चंडीगढ़ का लक्ष्य रखा है।

पर्यावरण को बचाने के लिए बचा 5 साल का समय
आशुतोष बताते हैं कि दुनिया भर में पर्यावरण लगातार खराब हो रहा है। उनके अनुसार पर्यावरण को बचाने के लिए करीब 5 साल का समय बचा है और अगर अभी भी इस पर ध्यान न दिया गया तो आने वाले सालों में दुनिया भर के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा। गर्मी में सर्दी, और सर्दी में गर्मी के साथ-साथ हीटवेव तथा बारिश को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह अभियान कोरोना काल में अपने एक मित्र की आक्सीजन की कमी से हुए मौत को लेकर चलाया था। उनका कहना है कि अगर पेड़ नहीं लगाए जाएंगे तो आने वाला समय बेहद खतरनाक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति कम से कम 12 पेड़ लगाए जाएं, तभी पर्यावरण को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफलता मिलेगी। आशुतोष की यह यात्रा जनवरी 2026 में अयोध्या में संपन्न होगी और उस दौरान अयोध्या में 1 लाख पौधों का पौधारोपण होगा, जिसे श्री राम वाटिका का नाम दिए जाने की योजना है। मात्र 25 वर्ष के आशुतोष कहते हैं कि भारत भर के युवाओं को इस मामले में बीड़ा उठाना होगा।

17 राज्यों में अब तक लग चुके 34000 पौधे 

अपने अब तक के अभियान में आशुतोष 34000 पौधे लगा चुके हैं और 17 राज्यों में उनका यह अभियान चल चुका है। उन्होंने कहा कि वह जितने भी राज्यों में गए हैं, सब जगह उन्हें लोगों का सहयोग तो मिल ही रहा है, साथ ही राज्यों की सरकारें तथा प्रशासन भी पूरा सहयोग दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों से पौधे जरूर लगवाएं, क्योंकि बच्चे इन पौधों के विकास में अधिक गंभीरता से भूमिका निभाएंगे और साथ ही पर्यावरण की महत्ता भी समझ सकेंगे। अगर बच्चों को यह बात समझाने में हम सफल हो गए तो आने वाली पीढ़ियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो मौजूदा समय में हम सब झेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments