Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

विजिलैंस एक्शन : हैड कांस्टेबल रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

जालंधर, 6 जुलाई : करप्शन के खिलाफ विजीलैंस की शहर में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने शुक्रवार को अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान जालंधर शहर के एनआरआई पुलिस स्टेशन में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन शर्मा के रूप में हुई है, जिसे 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

वीबी के एक प्रवक्ता ने हेड कांस्टेबल को जालंधर शहर के गुरु नानकपुरा मोहल्ला के निवासी सुशील कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी ने एनआरआई पुलिस स्टेशन में दर्ज वैवाहिक शिकायत मामले में उसकी मदद करने के लिए 55,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने पहले ही 10,000 रुपये की रिश्वत के रूप में ले ली थी। 20,000 रुपए की और मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments