Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : जाली हथियार लाइसैंस जारी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

तरनतारन, 10 जुलाई  : सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने लाखों रुपए वसूल कर बिना जांच किए जाली हथियार लाइसैंस जारी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाइल, 24 जाली हथियार लाइसैंस, जाली हथियार लाइसैंस की कापियां, जाली स्टीकर बरामद कर थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से की जाने वाली पूछताछ से कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवनदीप सिंह उर्फ मंत्री पुत्र तरसेम सिंह निवासी मल्लियां, शमशेर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झंडेर, गुरमीत सिंह पुत्र मिलखा सिंह निवासी फैलोके हाल निवासी जोधपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि इस काम का मुख्य सदस्य सूरज भंडारी पुत्र कृष्ण कुमार भंडारी निवासी कीड़ी शाह है, जो सेवा केंद्र जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स तरनतारन में बतौर एम.डी. तैनात है। इसके साथ ही एक और साथी राघव कपूर पुत्र संजय कपूर निवासी अमृतसर भी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि उक्त आरोपी लोगों से डेढ़ से 2 लाख रुपए वसूल कर जाली हथियार लाइसैंस तैयार करवा कर जारी करते थे। इस संबंध में कोई भी पुलिस जांच या दफ्तरी रिकार्ड की कार्रवाई नहीं की जाती थी। फिलहाल इस गिरोह द्वारा कितने समय से यह काम किया जा रहा था व कितने हथियार लाइसैंस जारी किए जा चुके हैं, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments