Home latestnews लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, ब‍िहार से द‍िल्ली जा रही बस की टैंकर से टक्‍कर; 18 लोगों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, ब‍िहार से द‍िल्ली जा रही बस की टैंकर से टक्‍कर; 18 लोगों की मौत

0
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, ब‍िहार से द‍िल्ली जा रही बस की टैंकर से टक्‍कर; 18 लोगों की मौत

उन्नाव, 10 जुलाई, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास बुधवार तड़के 530 बजे बड़ा हादसा हुआ। स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हो गए। चीख पुकार के बीच यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है। स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची बांगरमऊ, बेहटामुजावर थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया।