Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रकाश ढाबे पर हमला, VIDEO:पानी की बोतल न देने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा, दो घायल, 40-60 टांके लगे

लुधियाना 10 जुलाई, शहर का मशहूर ढाबा प्रकाश पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में ढाबे के दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। दरअसल ढाबा बंद होने के कारण कर्मचारियों ने कुछ लोगों को पानी की बोतल देने से मना कर दिया था। जिस पर गुस्साए बदमाशों ने विवाद करने लगे और कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। बदमाशों ने उन्हें तलवारों से हमला कर दिया।

दोनों कर्मचारियों को 40 और 60 टांके आए हैं। घायल कर्मचारियों की पहचान सागर और आनंद के रूप में हुई है। ढाबा मालिक नीतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 9 जुलाई की रात 12 बजे के बाद की है। उनका ढाबा ओरिएंट सिनेमा के पास स्थित है। यह घटना ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नीतीश ने बताया कि रात 11:45 बजे करीब 8 से 9 लोग उनके ढाबे पर आए और पानी की बोतल मांगने लगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments