नई दिल्ली 10 जुलाई, बुधवार को 10 जुलाई को बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 292 रुपए घटकर 72,454 रुपए पर आ गया है। सोमवार को इसके दाम 72,746 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज बुधवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
- बीवाईडी की एटो 3 इलेक्ट्रिक कार फेसलिफ्ट लॉन्च होगी।
- सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा। इसमें गैलेक्सी Z-फोल्ड 6 और Z FLIP6 लॉन्च होगा।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया : इसके बाद सेंसेक्स 391 अंक चढ़कर 80,351 पर बंद, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स चढ़े