Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और बस के बीच भयानक टक्कर, 6 लोगों की मौत

नेशनल, 15 जुलाई : अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और बस के बीच भयानक टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह लग्जरी बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी और सुबह करीब साढ़े चार बजे आणंद के पास एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक के साथ भीषण टक्कर हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तो बस पंचर के कारण हाईवे के किनारे खड़ी हुई थी औऱ ड्राइवर, क्लीनर और यात्री बस के नीचे खड़े हुए थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी और इस भयानक हादसे में छह लोगों की जान चली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments