Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

जालंधर, 15 जुलाई| : थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके में सड़क पार कर रहे एक्टिवा सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने थाना लांबड़ा की पुलिस को दी और मौके पर ए.एस.आई. सुभाष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जालंधर-नकोदर रोड पर स्थित एलिडिगो के पास एक्टिवा सवार सड़क पार कर रहा था कि जैसे ही वह कट से आगे गया तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी तथा जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments