Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब पुलिस की एक और कामयाबी, आतंकी लखबीर के तीन गिरफ्तार; व्‍यापारियों से मांगते थे रंगदारी - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब पुलिस की एक और कामयाबी, आतंकी लखबीर के तीन गिरफ्तार; व्‍यापारियों से मांगते थे रंगदारी

जालंधर/तरनतारन 15 जुलाई | कनाडा में बैठे कुख्यात आतंकी और गैंगस्टर लखबीर सिंह के तीन और गुर्गों को पुलिस ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बागा निवासी गांव बड़े सभरा, दिलप्रीत सिंह निवासी गांव हरिके, थाना हरिके और साजनदीप सिंह निवासी गांव कुट्टीवाला, थाना पट्टी निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। दो गुर्गों सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपियों को पांच दिन की रिमांड

पुलिस ने आरोपितों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। सिमरनजीत तरनतारन के गांव संगतपुरा नजदीक अफसर एवेन्यू कालोनी और परमजीत गांव यामाराय थाना गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि जांच में पम्मा के पास से .30 बोर की एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है।

 उन्होंने बताया कि दिलप्रीत, दिलबाग और साजनदीप लखवीर सिंह के संपर्क में थे। उसके कहने पर वे तरनतारन और अमृतसर में व्यापारियों, आढ़तियों और दुकानदारों को धमकाते थे, उनसे रंगदारी मांगते थे। उनके पास से दो .30 बोर की पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

खेत में पड़ा मिला अवतार का शव

परमजीत ने तरनतारन, गोइंदवाल साहिब के गांव जामाराय में एक जमींदार की हत्या की थी। जमीन विवाद में गत 13 अप्रैल को परमजीत व अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में गुरसेवक सिंह ने बताया था कि उसके पिता अवतार सिंह पशुओं को चराने के लिए घर से गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments