लुधियाना। कस्बा जगराओं में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का चुनरी से गला घोंट कर कत्ल कर दिया। युवती को पहले आरोपी ने नदी में बहाया। जब शव न बहा तो आरोपी ने साथियों की मदद से उसे अपने स्टड फार्म तक पहुंचाया।
फार्म के पिछले हिस्से में युवती के शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन जब शव न जला तो आखिर आरोपियों ने किराए पर जेसीबी मशीन मंगवा गड्ढा खुदवा युवती को दफना दिया।
आरोपियों ने युवती को सुधार के गांव बोपाराए में दफनाया था। देहात पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में प्रेमी परमप्रीत सिंह, भवनप्रीत, एकमजोत व एक अन्य पर मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस युवती का शव बाहर निकलवा रही है
मरने वाली युवती जसपिंदर कौर 24 नवंबर से अपने घर से लापता थी। उसकी काफी तालाश भी परिवार ने की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। आरोपी के भाई भवनप्रीत को जब पुलिस ने रेड करके पकड़ा तो उसी ने खुलासा किया कि युवती का चुनरी से गला दबा कर कत्ल किया गया है।
इस कत्लकांड में प्रेमी के साथ उसके दोस्त भी शामिल है। पुलिस ने जसपिंदर कौर के भाई शमिंदर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया है। शिकायत में शमिंदर ने बताया कि 24 नवंबर को उसके पिता खेत गए थे और मां स्कूल में पढ़ाने गई थी।