Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

Haryana: अमित शाह के पहुंचने से पहले महेंद्रगढ़ में बारिश, छाए हैं बादल, बीसी सम्मान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

महेंद्रगढ़, 16 जुलाई | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिणी हरियाणा की अहीरवाल को साधने आ रहे हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में बीसी सम्मान सम्मेलन होगा। समारोह से पहले जिले में बारिश हुई है। बादल छाए हुए हैं, ज्यादा बारिश हुई तो परेशानी बन सकती है।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रांगण में 11 बजे शुरू होने वाले बीसी सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित मंत्री, सांसद एवं विधायक पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से राज्य परिवहन की बसें लगाई गई हैं।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की देखरेख में 1600 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हकेंवि के गेट नंबर एक पर प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा।

मुख्य मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़े नेताओं के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। वहीं इसके अलावा प्रदेशभर से पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वीआईपी मंच पर 150 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के लिए अलग से स्टेज बनाया गया है। वहीं वाटरप्रुफ पंडाल में करीब 30 हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

बारिश बढ़ा सकती है आयोजकों की परेशानी
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हो गई। हालांकि आयोजन स्थल पर वाटरप्रुफ पंडाल लगाया गया है। लेकिन अगर तेज बारिश होती है तो आयोजकों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। खराब मौसम भी परेशानी पैदा कर सकता है। हालांकि आयोजन स्थल पर स्थानीय नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच चुके हैं। पुलिस द्वारा हकेंवि में दस स्थानों पर चैक पोस्ट बनाए गए हैं जहां से जांच के उपरांत ही रैली स्थल पर पहुंचने के लिए प्रवेश मिल सकेगा। सुबह करीब 10 बजे 20 मिनट के लिए अच्छी बारिश हुई। इसके बाद आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments