Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
हरियाणा के निर्दलीय विधायक का BJP को झटका:सरकार से समर्थन वापस लेंगे, कल चंडीगढ़ में ऐलान; विपक्ष के मुकाबले अल्पमत में आ जाएंगे सैनी - India Bulletin
Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा के निर्दलीय विधायक का BJP को झटका:सरकार से समर्थन वापस लेंगे, कल चंडीगढ़ में ऐलान; विपक्ष के मुकाबले अल्पमत में आ जाएंगे सैनी

हरियाणा, 17 जुलाई | BJP सरकार अल्पमत में आ गई है। पृथला से निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने भी भाजपा सरकार का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में हरियाणा में 44 के बहुमत आंकड़े से भाजपा 2 कदम पीछे हो गई है। भाजपा के पास 41 सीटें हैं और सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा का उनको समर्थन प्राप्त है। इससे पहले सरकार से 3 निर्दलीय विधायक अपना समर्थन वापस ले चुके हैं। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान. पूंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोधर अपना समर्थन कांग्रेस को दे चुके हैं। अब नयनपाल के इस्तीफ से हरियाणा भाजपा को झटका लगा है। नयनपाल रावत कल प्रेस कान्फेंस कर सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर सकते हैं। रावत के बागी तेवर से हरियाणा BJP और कांग्रेस दोनों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नयनपाल रावत हरियाणा सरकार और प्रशासनिक कार्य प्रणाली से खफा है। निर्दलीय विधायक का कहना है कि पूर्ण समर्पण के बावजूद सरकार से सहयोग नहीं मिला।

कांग्रेस को समर्थन देने की चर्चाएं
बताया जा रहा है कि फरीदाबाद की पृथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत कांग्रेस में एंट्री ले सकते हैं। इससे पहले दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान. पूंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोधर कांग्रेस को समर्थन दे चुके हैं।
बता दें कि हरियाणा में 7 निर्दलीय विधायक है जिनमें से 3 कांग्रेस के साथ हैं और अब नाम नयनपाल रावत का भी आ रहा है। जैसे ही तीनों विधायकों ने कांग्रेस का साथ दिया था तब नयनपाल रावत का बयान सामने आया था कि वह कांग्रेस में नहीं जाएंगा और भाजपा में ही रहेंगें।

माहौल विपरीत देख बदली रावत ने राह
बता दें कि नयन पाल रावत फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा सीट से MLA है। पिछले दो चुनाव में फरीदाबाद क्षेत्र में बीजेपी के फेवर में माहौल रहा है। पिछले चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद नयन पाल ने बीजेपी सरकार को समर्थन दे रहे थे। लेकिन अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में नयन पाल रावत को माहौल बीजेपी के विपरीत नजर आया, जिसके चलते रावत ने विधानसभा चुनाव से एन पहले अपनी राह अलग चुनने का फैसला किया है। चुनाव के वक्त रावत के कांग्रेस में भी शामिल होने की चर्चाएं हैं। हालांकि इसका खुलासा रावत कल चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments