Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पानीपत में महिला दुकानदार को बातों में उलझाया, सोना-चांदी के आभूषण चुराए; ग्राहक बनकर आए थे दो पुरुष-औरत

 पानीपत, 17 जुलाई | जिले के समालखा उप मंडल की अनाज मंडी में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां बैठी महिला दुकानदार को बातों में उलझाया। अलग-अलग तरह के आभूषण दिखाने को कहा।

इसी बीच महिला का ध्यान हटते ही चोरों ने एक पल में चोरी कर डाली। पूरी वारदात दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लड़के ने चोरी की दोनों चीज, महिला ने दिया साथ

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में सुमन वर्मा ने बताया कि वह अनाज मंडी समालखा की रहने वाली है। उसने गुलाटी रोड पर श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से दुकान की हुई है। 15 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजकर 26 मिनट पर वह दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान दुकान पर तीन ग्राहक आए।

जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। उन्होंने सोने की बाली दिखाने को कहा। जिन्हें काफी सारी बालियां दिखाई। उन्होंने उसमें से एक जोड़ी बाली लगभग 2 ग्राम की चुरा ली। लड़के ने इस चोरीशुदा बाली को अपनी पेंट की पिछली जेब में डाल लिया।

उक्त युवक ने ही चांदी के दो पैकेट उठाकर महिला के हाथ में दिखाने के लिए दिए। जिन पैकेट में से एक पैकेट महिला ने तुरंत ही अपनी साड़ी में छिपा लिया। जिसका वजन करीब 50 ग्राम का था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments