Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

किसानों का प्रदर्शन:अंबाला में इकट्‌ठा होने से पहले पुलिस की धरपकड़; रात रिहा हुए जलबेड़ा फिर हिरासत में

हरियाणा, 17 जुलाई | शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यहां अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में किसानों को बुलाया है।

हालांकि इससे पहले ही पुलिस BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) के तहत यहां भीड़ जुटाने पर रोक लगा चुकी है। वहीं किसानों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में धरपकड़ शुरू की जा चुकी है। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी, समेत कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बीच,किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने नवदीप जलबेड़ा को हिरासत में लेने पर सहमति जताई है।

पहले यह प्रदर्शन पिछले किसान आंदोलन के वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा की रिहाई के लिए अंबाला के SP ऑफिस के घेराव का था। मगर, मंगलवार को जलबेड़ा को जमानत के बाद देर रात रिहाई भी मिल गई।

इससे पहले किसान नेता जगजीत डल्लेवाल दिल्ली कूच का ऐलान कर चुके हैं। उनका कहना है कि हमें सिर्फ शंभू बॉर्डर खुलने का इंतजार है।

नवदीप जलबेड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया

अंबाला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। किसानों ने अंबाला सिटी की अनाज मंडी में एकजुट होने का ऐलान किया हुआ था।

किसान यूनियन से नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया हुआ है। अब किसान नेशनल हाईवे 152 पर एकत्रित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments