Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

खतरनाक हथियारों का जखीरा भारत-पाक सीमा पर बरामद,  सर्च अभियान जारी

तरनतारन, 18 जुलाई | भारत-पाकिस्तान सीमा के पास थाना खालड़ा और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान बीती रात ड्रोन की मदद से भारत पहुंचा गोला-बारूद बरामद किया गया। इस संबंध में थाना खालड़ा की पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिसके चलते गत रात खालड़ा पुलिस स्टेशन और बीएसएफ द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम ने 4 पिस्टल (7.62), 50 राउंड बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारत पहुंचा होगा, जिसे किसी तस्कर द्वारा घटनाओं को अंजाम देने के लिए ले जाया जाना था। लेकिन इस असल को पुलिस और बीएसएफ ने बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments