महेंद्रगढ़, 18 जुलाई | हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सियासी क्राइसिस के बीच एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने दस्तक दे दी है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह के घर पर ईडी की रेड चल रही है। राव दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि यह रेड राव दान सिंह की कोठी, फार्म हाउस और उसके भाई के मकान पर महेंद्रगढ़ में की जा रही है जबकि गुड़गांव में भी उनके निवास पर ईडी की रेड बताई जा रही है।


