नेशनल, 22 जुलाई | दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आज सावन के पहले दिन के मौसम का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में 22 से 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिन के तापमान 33 से 34 डिग्री तक और रात के तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है।