Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Punjab News: निहंगों का कहर, अब तंबाकू रगड़ रहे व्यक्ति पर कृपाण से किया हमला, कलाई की टूटी हड्डी

अमृतसर, 22 जुलाई । श्री हरिमंदिर साहिब के नजदीक तंबाकू रगड़ रहे एक व्यक्ति पर निहंग वेश में आए किशोर ने हमला कर दिया। दो निहंग वेश धारी किशोर उसके पास और कृपाण निकालकर उस पर वार किए। इस हमले में व्यक्ति की कलाई पर चोट आई है। शोर मचने पर पास ही तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और निहंगों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने एक निहंग वेशधारी को पकड़ लिया है। उसकी उम्र महज 13 वर्ष है।

जबकि दूसरा किशोर फरार है। घायल का नाम शंकर है और वह मूल रूप से पटना शहर का रहने वाला है। पिछले कई वर्षों से अमृतसर में सड़कों पर पड़ी प्लास्टिक की बोतलें उठाकर बेचने का काम करता है। घायल शंकर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कृपाण लगने से उसकी कलाई की हड्डी में फैक्चर आया है।

कृपाण मारकर कर दिया घायल

हालांकि इस व्यक्ति का कहना है कि उसकी जेब में तंबाकू की पुड़िया थी, पर यह इसे रगड़ नहीं रहा था। उसके माता-पिता नहीं हैं। वह अमृतसर हरिमंदिर साहिब के पास घंटा घर के समीप सोता है और सुबह उठकर बोतलें बीनने लगता है। प्लास्टिक की बोतलें बेचकर अपनी रोजी रोटी कमाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments