Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

CM सैनी की बड़ी घोषणा, हरियाणा में जल्द ही 50 हजार युवाओं को दी जाएंगी नौकरियां

करनाल, 23 जुलाई | मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल दौरे रान कहा कि प्रदेश में जल्द 50 हजार युवाओं को नौकरियों दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 900 करोड़ रुपए का बजट जारी कर दिया है जो हर गांव में हर वर्ग की चौपाल की मुरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजमंडल यात्रा को लेकर स्थिति पर भी नजर है और सब मिलकर इस यात्रा को सफल बनाएं। यह आस्थाओं की यात्रा है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार की दुकानों पर नेम प्लेट वाले बयान पर

सी.एम. सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह सिर-माथे पर है लेकिन जो धार्मिक प्रवृत्ति के लोग होते हैं उन्हें नहीं पता होता कि किस दुकान पर क्या बनता है, क्या नहीं। अगर उस पर कुछ चिन्ह लिखा हुआ होगा या कोई निशान लगा होगा तो शाकाहारी व्यक्ति शाकाहारी दुकान में जाएगा और मांसाहारी व्यक्ति मांसाहारी दुकान में जाएगा। कोर्ट का फैसला आया है, उसका हम सम्मान करते हैं। सी.एम. ने कहा

कि लगातार नौकरियां देने का काम सरकार कर रही है। जहां पर आवश्यकता है वहां पर सरकार ध्यान करके नौकरियों को पूरा करेगी लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत ने एक नई करवट ली है। कांग्रेस सिर्फ बातें करती रही है, उसके समय में जिस गति से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया।07:21 AM

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments