Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए मंत्रालय ने दिए इतने करोड़, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 25 जुलाई : रेल हादसों को कम करने के लिए भारतीय रेलवे के अनुसंधान और विकास विंग ने स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) या ‘कवच’ प्रणाली का विकास किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाना है। लोको पायलट के ब्रेक लगाने में विफल होने की स्थिति में ट्रेन को स्वचालित रूप से ब्रेक लगाने में सक्षम होती है। ‘कवच’ प्रणाली के लिए भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,112.57 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसे लेकर विपक्षी सांसदाें ने सरकार सवाल पूछे है। जिसका जवाब रेल मंत्री अश्विणनी वैष्णव ने दिया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली ‘कवच’ की स्थापना के लिए 1,112.57 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसदों कनिमोझी करुणानिधि और रानी श्रीकुमार द्वारा पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि अब तक ‘कवच’ कार्यों पर 1,216.77 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments