Home latestnews एक बार फिर अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, मोची की दुकान पर रुकवाई गाड़ी….जूते-चप्पलों में टांके लगा जीता दिल

एक बार फिर अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, मोची की दुकान पर रुकवाई गाड़ी….जूते-चप्पलों में टांके लगा जीता दिल

0
एक बार फिर अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, मोची की दुकान पर रुकवाई गाड़ी….जूते-चप्पलों में टांके लगा जीता दिल

सुल्तानपुर, 27 जुलाई| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते शुक्रवार को सुल्तानपुर न्यायालय में पेशी से वापस होते समय एक मोची की दुकान पर रुके और अपने चर्चित अंदाज में जूते और चप्पलों में टांके लगाए और उसका कुशलक्षेम पूछा। मोची ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नेता विपक्ष का स्वागत किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर में मानहानि के एक मामले में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे हुए थे। कोर्ट की कार्यवाही पूरी करने के बाद राहुल पुन: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से पहले अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर कूरेभार थानाक्षेत्र के विधायक नगर चौराहे के पास अचानक से उनका काफिला रुका और वे गाड़ी से उतरकर रामचेत मोची की गुमटी वाली दुकान पर पहुंच गए और गुमटी पर रामचेत के बगल बैठकर हालचाल लिया। उसके रोजगार और घर परिवार की बात की।