Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
केरल के वायनाड में भूस्खलन से तबाही, अब तक 11 लोगों की मौत; मलबे में दबे सैकड़ों लोग - India Bulletin
Friday, June 26, 2026
No menu items!
Google search engine

केरल के वायनाड में भूस्खलन से तबाही, अब तक 11 लोगों की मौत; मलबे में दबे सैकड़ों लोग

नई दिल्ली, 30 जुलाई । केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पहले बताया जा रहा था भूस्खलन से अब तक कुल 8 लोगों की मौत हुई है, इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे।

अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। छह शवों को मेप्पडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 5 को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड जा रही है। इलाके के सीएमओ के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments