Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए Good news, CM  मान ने हेल्प सेंटर का किया शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी सेवाएं - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए Good news, CM  मान ने हेल्प सेंटर का किया शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी सेवाएं

नई दिल्ली, 8 अगस्त | पंजाब सरकार ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाने वाले एनआरआई पंजाबियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र स्थापित किया है। लोगों की सुविधा के लिए यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। पंजाब के CM भगवंत मान आज गुरुवार को इसका शुभारंभा किया है।इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है।

हेल्प सेंटर पर मिलेगी ये सुविधा

सेंटर पर लोगों को फ्लाइट, कनेक्टिंग फ्लाइट, टैक्सी सर्विस, सामान खोने और एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्प मिलेगी। वहीं, इमरजेंसी की स्थिति में यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए दिल्ली स्थित पंजाब भवन में उपलब्धता के आधार पर कुछ कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्टाफ में तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी भी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस नंबर पर मिलेगी मदद

सरकार ने हेल्प सेंटर के लिए एक नंबर भी जारी किया है। लोग कॉल करके भी वहां दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर 011-61232182 पर संपर्क करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments