Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर के जज नगर के शिव मंदिर में चोरी, माता के गले से हार भी नहीं छोड़ा, दानपत्र से नकदी भी ले उड़े

 अमृतसर, 16 अगस्त। शिवाला बाग भाइयां के पास स्थित जज नगर में चोर गिरोह के सदस्यों ने शिव मंदिर को निशाना बनाया। माता बगलामुखी जी के गले की हार चोरी कर ली। इसके साथ ही दान पात्र भी टूटा हुआ है। पता चला है कि चोर वहां से तीस हजार रुपये नकद उड़ा ले गए।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इलाके के लोगों ने बताया कि हर बार एक ही आरोपित चोरी की वारदात को अंजाम देता है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। हरी राम ने बताया कि बुधवार को मंदिर के कपाट बंद करके पंडित घर चले गए थे। वीरवार की सुबह जब पहुंचे तो मंदिर के पीछे वाले दरवाजे टूटा पड़ा था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments