Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

 मौसम अपडेट : फिर सुस्त हुआ मानसून:अगले 10 दिन में चिपचिपाती गर्मी से मिलेगी राहत  

चंडीगढ़, 5 सितंबर | मौसम विभाग के अनुसार लोगों को 15 सितंबर तक चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल सकती है। पंजाब और चंडीगढ़ में बीते दो दिन बरसने के बाद मानसून एक बार फिर सुस्त होने लगा है। इस माह के अंत तक मानसून की वापसी हो जाएगी। लेकिन, हरियाणा से सटे कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों में बारिश हुई। औसतन तापमान में 1.3 डिग्री की कमी देखने को मिली है और अधिकतम तापमान पठानकोट में 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार आने वाले 7 दिन पंजाब व चंडीगढ़ में पॉकेट रेन ही देखने को मिलेगी। लेकिन तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। पंजाब के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments