Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

कुल 9 दिनों के लिए बैंक बंद! देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नेशनल डेस्क, 23 अक्टूबर | दिवाली की धूम 30 और 31 अक्टूबर को मनेगी, लेकिन नवंबर में भी त्योहारों की लंबी फेहरिस्त रहेगी। इस दौरान गोवर्धन, भाई दूज, और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम है, तो यह जानना जरूरी है कि नवंबर 2024 में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियां
1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) – दिवाली के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी।
2 नवंबर 2024 (शनिवार) – दिवाली की अतिरिक्त छुट्टी।
3 नवंबर 2024 (रविवार) – भाई दूज के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
9 नवंबर 2024 (शनिवार) – दूसरा शनिवार, बैंक बंद।
10 नवंबर 2024 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।
15 नवंबर 2024 (शुक्रवार) – गुरु नानक जयंती पर बैंकों की छुट्टी।
17 नवंबर 2024 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।
23 नवंबर 2024 (शनिवार) – चौथा शनिवार, बैंक बंद।
24 नवंबर 2024 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

छठ पर्व पर बैंक बंद रहेंगे?
छठ पर्व के अवसर पर भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी, लेकिन यह छुट्टी सभी राज्यों में नहीं होगी।

7 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल, झारखंड, और बिहार में छठ पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments