Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
भीषण सड़क हादसा : घने कोहरे कारण कार की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 5 घायल - India Bulletin
Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

भीषण सड़क हादसा : घने कोहरे कारण कार की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 5 घायल

हरियाणा, 10 जनवरी | सिरसा जिले के उपमंडल डबवाली के गांव चक रूलदू सिंह वाला के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भारतमाला रोड पर घने कोहरे के कारण डबवाली से बठिंडा जा रही कार की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलों को बठिंडा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित यातायात को सामान्य किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से धुंध के दौरान सावधानी बरतने और गति सीमित रखने की अपील की है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में पांच लोगों की जान सीट बेल्ट बंधी होने के कारण बच गई। घायलों में 3 लोग पूरी तरह बेहोश हैं और 2 लोगों को सिर व बाजू में चोटें लगी हैं। ड्राइवर सीट और साथ में बैठा व्यक्ति एयरबैग फटने के कारण दबाव के कारण बेहोश हो गए। हालांकि उनकी जान बच गई मगर वह अभी भी बेहोश हैं। हादसे के कुछ देर बाद पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से बठिंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments