Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

मुंबई के मॉल में मिली लड़की की लाश.. बेसमेंट में तैरता मिला शव, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क, 21 जनवरी |  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्वी उपनगर भांडुप के ड्रीम्स मॉल के बेसमेंट में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह मॉल 2021 में आग की घटना के बाद से बंद पड़ा है। शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शव बेसमेंट के पानी में तैरता मिला
मंगलवार सुबह मॉल के एक कर्मचारी ने बेसमेंट में जमा पानी में युवती का शव तैरता हुआ देखा। उसने तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवती की उम्र लगभग 30 साल आंकी जा रही है।

युवती की पहचान अभी तक अज्ञात
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती कौन थी और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस उसकी पहचान और परिवार का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है।

ड्रीम्स मॉल का इतिहास
ड्रीम्स मॉल 2021 में सुर्खियों में आया था जब वहां स्थित सनराइज अस्पताल में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण घटना के बाद से मॉल बंद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments